Lucknow में फिर लौटेगी भीषण गर्मी, पारा 7 डिग्री तक बढ़ेगा, एक हफ्ते तक लोग होंगे परेशान

Lucknow: राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक लोग तेज ग

Lucknow: राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक लोग तेज गर्मी और उमस का सामना करेंगे, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। 15 जून को लखनऊ का तापमान 32°C दर्ज किया गया, लेकिन उमस की वजह से यह 37°C जैसा महसूस हो रहा था। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।

AccuWeather के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 जून को 40°C तक पहुंचे तापमान का 21 जून तक बढ़कर 43°C तक जाने की आशंका है। इससे पहले 14 जून की रिपोर्ट में भी यह संकेत मिले थे कि अगले कुछ दिनों में पारा 42°C तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के केंद्रीय हिस्सों, खासकर लखनऊ और कानपुर में गर्मी और उमस का असर ज्यादा रहेगा।

बता दें कि इससे पहले मई के महीने में भी IMD ने प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। उस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 43.6°C तक पहुंच गया था। अब एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर थमने के बाद गर्मी की वापसी हुई है।