Lucknow में भीषण गर्मी का कहर, 29 जून से मिलेगी राहत; IMD ने जारी किया Yellow Alert

Lucknow: लखनऊ और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों लू और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जिससे लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 29 जू

Lucknow: लखनऊ और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में इन दिनों लू और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जिससे लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 29 जून से मौसम बदलेगा और लोगों को इस तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

27 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा था। इस वजह से लखनऊ देश के पांच सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल यानी 27 और 28 जून को भी लू का असर बना रहेगा और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

राहत की बात यह है कि 29 जून से लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 जून से बारिश का नया दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। साथ ही, अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के आसार हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शनिवार और रविवार के लिए हीटवेव और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त पानी पिएं और दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।

लखनऊ के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिले भी इस भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इनमें बाराबंकी, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, गोंडा, लखीमपुर खीरी, शामली, बरेली, पीलीभीत, संभल, बांदा, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, अलीगढ़, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद शामिल हैं।