Lucknow में पारा 43 डिग्री के पार जाएगा, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट; अगले 5 दिन नहीं होगी बारिश

Lucknow: राजधानी में मानसून आने से पहले भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और उमस की वजह से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 से 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

Lucknow: राजधानी में मानसून आने से पहले भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और उमस की वजह से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 से 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 19, 20 और 21 जून को लखनऊ में भीषण लू चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के लिए 18 जून को अलर्ट था, जो 19 जून को बढ़कर 45 से ज्यादा जिलों तक जा सकता है। गुरुवार 18 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से अधिक है, जिसकी वजह से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। एक्यूवेदर के अनुमान के अनुसार, जून के अंत तक लखनऊ में तापमान 33°C से 43°C के बीच रह सकता है। फिलहाल उमस काफी बढ़ गई है और अधिकतम आर्द्रता 62% दर्ज की गई है।

बारिश की बात करें तो अगले 5 दिनों तक लखनऊ और आसपास के इलाकों में उम्मीद बहुत कम है। हालांकि, 23 जून से आसमान में थोड़े बादल छा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में मानसून 22 या 23 जून को सोनभद्र जिले से प्रवेश कर सकता है, लेकिन अल नीनो के असर से यह कमजोर रह सकता है।

IMD ने आम जनता को सलाह दी है कि वे लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें। दोपहर के समय बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। पिछले 24 घंटों में प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।