Lucknow के हजरतगंज में मोबाइल दुकानदार पर पिस्टल तानी, CCTV में कैद हुई वारदात

Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में बुधवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ श्रीराम टावर में एक युवक ने मोबाइल दुकानदार पर पिस्टल तान दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में

Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में बुधवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ श्रीराम टावर में एक युवक ने मोबाइल दुकानदार पर पिस्टल तान दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक दुकान में घुसा और दुकानदार के सीने पर वार कर उसे डराया-धमकाया। हजरतगंज जैसे भीड़भाड़ वाले और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह की वारदात से स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।