Lucknow के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में भीषण आग, चौथी मंजिल पर मचा हड़कंप, सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10 मंजिला सरकारी इमारत जवाहर भवन में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसका धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही फ
Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10 मंजिला सरकारी इमारत जवाहर भवन में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसका धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह घटना सोमवार, 20 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:40 बजे हुई। आग मुख्य रूप से चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और वहां की कैंटीन में लगी थी। आग की खबर फैलते ही इमारत में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। इंदिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी संघ के पंकज मेहरोत्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि समय रहते कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सुबह 10 बजे के करीब मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझाने के लिए करीब 6 गाड़ियों को लगाया गया था। गनीमत रही कि समय रहते बचाव कार्य शुरू हो गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।