Lucknow में सड़क पर युवती से छेड़छाड़, Rapido ऑटो से पीछा कर रहे थे तीन युवक; एक हिरासत में

Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में देर रात एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अपनी दोस्त के साथ बाइक से जा रही युवती का तीन मनचलों ने पीछा किया और रास्ते भर अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में तत्पर

Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में देर रात एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अपनी दोस्त के साथ बाइक से जा रही युवती का तीन मनचलों ने पीछा किया और रास्ते भर अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती अपनी दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान एक Rapido ऑटो में सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इन युवकों ने कई किलोमीटर तक पीछा किया और इस दौरान युवती पर अश्लील टिप्पणियां कीं और अभद्र हरकतें कीं।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए हजरतगंज इलाके से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।