Lucknow में अस्पताल के बाहर से MR की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Lucknow: राजधानी के हसनगंज इलाके में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना ग्रीन हॉस्पिटल के बाहर हुई, जहां चोर ने बड़ी चालाकी से बाइक पार कर दी। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीट
Lucknow: राजधानी के हसनगंज इलाके में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना ग्रीन हॉस्पिटल के बाहर हुई, जहां चोर ने बड़ी चालाकी से बाइक पार कर दी। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
पीड़ित नरेंद्र कुमार शर्मा, जो लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित लक्ष्मी नगर के रहने वाले हैं, 19 जून 2026 को डॉक्टर रुसाना खान से मिलने ग्रीन हॉस्पिटल गए थे। नरेंद्र ने अपनी लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर UP 34 AR 3821) अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। जब वे डॉक्टर से मुलाकात कर फार्मेसी से बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब है।
घटना के बाद नरेंद्र कुमार शर्मा ने तुरंत हसनगंज थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के बारे में बताया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि फुटेज के जरिए चोर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाए और बाइक बरामद की जाए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी या बाइक की बरामदगी की खबर नहीं आई है।