Lucknow में हॉस्पिटल के बाहर से MR की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Lucknow: राजधानी के हसनगंज इलाके में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह घटना ग्रीन हॉस्पिटल के बाहर की है, जहां चोर की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत

Lucknow: राजधानी के हसनगंज इलाके में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह घटना ग्रीन हॉस्पिटल के बाहर की है, जहां चोर की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर फैजुल्लागंज के रहने वाले नरेंद्र कुमार शर्मा पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। वह 19 जून 2026 को ग्रीन हॉस्पिटल में डॉक्टर रुसाना खान से मिलने गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर UP 34 AR 3821) अस्पताल के बाहर खड़ी की थी, जिसे चोर पार कर गया।

पीड़ित नरेंद्र कुमार शर्मा ने हसनगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं, जिसमें चोर बाइक ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उनकी बाइक बरामद की जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।