Lucknow में हरियाली तीज का जश्न, महिलाओं ने रैंप वॉक और डांस के साथ की मस्ती
Lucknow: राजधानी लखनऊ में हरियाली तीज का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित एक खास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सज-धजकर पहुंचीं। आयोजन में रैंप वॉक, म्यूजिक और डांस के जरिए महिलाओं ने जमकर म
Lucknow: राजधानी लखनऊ में हरियाली तीज का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित एक खास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सज-धजकर पहुंचीं। आयोजन में रैंप वॉक, म्यूजिक और डांस के जरिए महिलाओं ने जमकर मस्ती की और त्योहार की खुशियां बांटीं।
कार्यक्रम को सावन और तीज की थीम पर खास तौर पर सजाया गया था। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहने थे और उन्होंने गेम्स व संगीत के बीच एक-दूसरे के साथ समय बिताया। हरियाली तीज को सावन तीज, छोटी तीज और मधुश्रवा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस अवसर पर हरे रंग के कपड़े पहनना और हाथों में मेहंदी लगाना परंपरा का हिस्सा है। साल 2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी।