Lucknow में दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, ईंट से सिर पर वार कर मारने की कोशिश

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहाँ हरदासी खेड़ा के एक युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने ईंट से सिर पर वार करके उसे मारने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी तरह अपनी जान बच

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहाँ हरदासी खेड़ा के एक युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने ईंट से सिर पर वार करके उसे मारने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।

घटना 24 जून 2026 की सुबह की है। पीड़ित उदय प्रताप मिश्रा दूध देकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डूडा कॉलोनी चौराहे के पास राहुल तिवारी और राजेश तिवारी ने उन्हें रोका। आरोप है कि राहुल ने उदय की गर्दन पकड़ी और उसी समय राजेश ने ईंट से उनके सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

इस मामले में पीड़ित का कहना है कि आरोपी उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहे थे। करीब आठ-दस महीने पहले राहुल तिवारी ने उदय की नाबालिग बेटी के साथ अभद्रता की थी और उसका रास्ता रोका था। इसके बाद से ही आरोपी हथियार लेकर उदय के घर के पास आते थे और उन्हें लगातार धमकियां दे रहे थे।

इस घटना की रिपोर्ट 30 जून 2026 को चिनहट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राहुल तिवारी और राजेश तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चिनहट थाना इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।