Lucknow में हनुमान मंदिर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में स्थित एक हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। यहाँ एक व्यक्ति ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा की गदा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया।

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में स्थित एक हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। यहाँ एक व्यक्ति ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा की गदा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और भक्तों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

यह घटना गोमती नदी के पास स्थित ‘लेटे हुए हनुमान मंदिर’ की है, जो टीला वाली मस्जिद के पास चौक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है। आरोपी ने न केवल हनुमान जी की प्रतिमा की गदा तोड़ी, बल्कि शनि देव की मूर्ति को भी नुकसान पहुँचाया और मंदिर का धर्म ध्वज फाड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी ने शुरू में अपना नाम शिव या शिवम बताया था, लेकिन बाद में उसकी पहचान तौफीक के रूप में हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की हालत में था। मेडिकल जांच में भी यह पुष्टि हुई कि वह ड्रग एडिक्ट है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तौफीक के खिलाफ धारा 153a, 295, 419 और 427 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्थानीय विधायक नीरज बोरा ने इस घटना को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया, वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा ने आरोपी के खिलाफ एनएसए (NSA) लगाने की मांग की है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।