Lucknow में हमजा अली की ‘घर वापसी’, अब बने हेमंत सिंह; विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने कराया शुद्धिकरण
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय पर एक ‘घर वापसी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गोंडा के रहने वाले हमजा अली ने सनातन धर्म अपना लिया और अब अपना
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय पर एक ‘घर वापसी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गोंडा के रहने वाले हमजा अली ने सनातन धर्म अपना लिया और अब अपना नाम हेमंत सिंह रख लिया है। उनके साथ बाराबंकी की शबनम ने भी सनातन धर्म में वापसी की और संजना नाम अपनाया।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी कराई। गोपाल राय ने बताया कि हेमंत सिंह बचपन से ही महादेव के भक्त थे और उनके पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने साफ किया कि उनका संगठन उन लोगों की घर वापसी करा रहा है जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था, वे किसी का धर्मांतरण नहीं कराते हैं।
संगठन द्वारा संचालित एक ‘सनातन हेल्पलाइन’ की जानकारी भी दी गई, जिस पर लव जिहाद और अन्य मामलों के पीड़ित लोग संपर्क कर सकते हैं। परिषद ने दावा किया कि उन्होंने धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ झांगुर का खुलासा कर उसे जेल भिजवाया है। साथ ही, गोपाल राय के मुताबिक दो अन्य लव जिहाद पीड़ित युवतियां भी वर्तमान में संगठन के संपर्क में हैं और उनसे बातचीत चल रही है।
इस बीच, 28 जून को बांग्लादेश में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021’ में संशोधन के लिए नया विधेयक पेश किया है। यह कानून महिलाओं, नाबालिगों और SC/ST समुदायों की सुरक्षा के लिए और सख्त होगा। साथ ही, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘एंटी-कन्वर्जन और एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल’ बनाने के आदेश भी दिए गए हैं।