Lucknow के गुलजार नगर में शिव शक्ति महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव संपन्न, निकली शोभायात्रा

Lucknow: राजधानी के गुलजार नगर इलाके में स्थित श्री शिव शक्ति महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के तीसरे और आखिरी दिन गुरुवार को भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर

Lucknow: राजधानी के गुलजार नगर इलाके में स्थित श्री शिव शक्ति महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के तीसरे और आखिरी दिन गुरुवार को भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में आस्था का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस आयोजन का हिस्सा बने।

कार्यक्रम के अंतिम दिन भगवान की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद मूर्तियों को सुंदर वस्त्र पहनाए गए और उनका आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।