Lucknow में बंद मकान का ताला तोड़कर 12 लाख के जेवर उड़ाने वाले दो चोर गिरफ्तार, घर में रहकर पी शराब और खाया खाना

Lucknow/Gudamba: लखनऊ की गुडंबा पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने आरोपि

Lucknow/Gudamba: लखनऊ की गुडंबा पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए गहनों का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है।

यह पूरा मामला प्रशांत मणि त्रिपाठी के घर का है, जो 31 मई को अपने बच्चों के साथ गुरुग्राम चले गए थे। जब वह 27 जून को वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात और 26,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। पीड़ित ने 28 जून को गुडंबा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

हैरानी की बात यह है कि चोर 25 जून की रात करीब 12:32 बजे घर में घुसे और अगले दिन 26 जून की रात 2:15 बजे तक वहीं रहे। करीब 26 घंटे तक घर में रहने के दौरान चोरों ने न केवल चोरी की, बल्कि घर का एसी चलाया, खाना खाया, शराब पी और ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने घर की दीवारों और शीशों पर गालियां भी लिख दी थीं।

थानाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की मदद से कुकरैल जंगल के पास से दो आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मयंक वर्मा (19 वर्ष) और अभिषेक यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बंद मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर चोरी करते थे।

बरामद सामान विवरण
सोने के जेवर चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, दो चेन, एक हार, बालियां, नथ, लॉकेट, टॉप्स, नाक की कील
चांदी के जेवर करधनी, हाफ पेटी, आठ पायल, कमर की चेन, बच्चों के कड़े, बिछिया
अन्य सामान एक कलाई घड़ी और 138 रुपये के सिक्के
कुल अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये से अधिक

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नकद पैसे पहले ही खर्च कर दिए थे और अब जेवर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) बी के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।