Lucknow में ऑटो से गौमांस बरामद, एक साल पुराने एक्सीडेंट केस में पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के गुडंबा इलाके में पुलिस ने एक साल पुराने एक्सीडेंट मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है, जिसके वाहन से गौवंश का मांस बरामद हुआ था। जानकारी के मुताबिक, करीब एक स

Lucknow: राजधानी के गुडंबा इलाके में पुलिस ने एक साल पुराने एक्सीडेंट मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है, जिसके वाहन से गौवंश का मांस बरामद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, करीब एक साल पहले एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक टेंपो पकड़ा गया था। उस समय वाहन में मांस मिला था, जिसकी जांच के लिए नमूने भेजे गए थे। अब फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद यह पुष्टि हुई है कि टेंपो में मौजूद मांस गौवंश का था।

रिपोर्ट में गौमांस की पुष्टि होने के बाद गुडंबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।