Lucknow में घर में घुसकर मोबाइल लूट ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Lucknow: राजधानी के गुडंबा इलाके में बदमाशों ने एक घर में घुसकर मोबाइल लूट लिया। इस चोरी की पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, लू
Lucknow: राजधानी के गुडंबा इलाके में बदमाशों ने एक घर में घुसकर मोबाइल लूट लिया। इस चोरी की पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, लूट की वारदात को दो बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया। इसमें से एक बदमाश घर के अंदर घुसकर मोबाइल चोरी कर ले गया, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर बाइक पर बैठकर निगरानी कर रहा था और इंतजार करता रहा। जैसे ही मोबाइल लूटने वाला साथी बाहर आया, दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इसी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।