Lucknow में पूजा के दौरान हादसा, किशोरी पर गिरा तारपीन, 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी
Lucknow: राजधानी के गुडंबा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ पूजा के दौरान एक नाबालिग लड़की पर तारपीन गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लड़की अपनी जान बचाने के लिए दौड़ने लग
Lucknow: राजधानी के गुडंबा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ पूजा के दौरान एक नाबालिग लड़की पर तारपीन गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लड़की अपनी जान बचाने के लिए दौड़ने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत उसकी मदद की।
यह हादसा आज सुबह करीब 11 बजे चमन इंक्लेव में हुआ। बताया जा रहा है कि पूजा के समय अचानक तारपीन गिरने से आग लग गई और लड़की इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में किशोरी 80 प्रतिशत से अधिक जल गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।