Lucknow के सरकारी अस्पतालों में नहीं घुस पाएंगे आवारा पशु, स्वास्थ्य महानिदेशक ने दिए सख्त निर्देश

Lucknow: सरकारी अस्पतालों के परिसर में आवारा पशुओं, खासकर कुत्तों के घुसने से मरीजों और कर्मचारियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक पवन कुमार अरुण ने प्रदेश के सरकारी अस्पताल

Lucknow: सरकारी अस्पतालों के परिसर में आवारा पशुओं, खासकर कुत्तों के घुसने से मरीजों और कर्मचारियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक पवन कुमार अरुण ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO), चिकित्सालयों के निदेशकों और अधीक्षकों को पत्र लिखा है।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने इस बात पर नाराजगी जताई कि जनवरी में तत्कालीन महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अब पवन कुमार अरुण ने नगर निकायों के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने को कहा है।

अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने परिसर की चाहरदीवारी, गेट और बाड़ की व्यवस्था दुरुस्त करें ताकि कुत्ते और अन्य पशु अंदर न आ सकें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि हर अस्पताल में एंटी-रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध रहें। शासन ने साफ कर दिया है कि यदि इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि लखनऊ नगर निगम का पशु कल्याण विभाग पहले से ही शहर में आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चला रहा है, जिसके तहत हाल ही में 48 पशुओं को पकड़कर कान्हा गोशाला भेजा गया था। अब इसी समन्वय के साथ अस्पतालों के भीतर की समस्या को दूर किया जाएगा।