Lucknow समेत 6 जिलों के सरकारी कॉलेजों में पूर्व छात्र देंगे करियर गाइडेंस, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
Lucknow: उत्तर प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब उनके ही कॉलेज के पुराने छात्र करियर बनाने का रास्ता दिखाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस दिशा में एक नई पहल शुरू की है ताकि 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी
Lucknow: उत्तर प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब उनके ही कॉलेज के पुराने छात्र करियर बनाने का रास्ता दिखाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस दिशा में एक नई पहल शुरू की है ताकि 10वीं और 12वीं के छात्र अपनी पढ़ाई के बाद सही दिशा चुन सकें और अपने लक्ष्यों को तय कर सकें।
Joint Education Director Dr. Pradeep Kumar ने लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर और उन्नाव के सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल्स को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इन प्रिंसिपल्स को अब अपने कॉलेज के उन पूर्व छात्रों का एक डेटाबेस तैयार करना होगा जो वर्तमान में अलग-अलग अच्छे पदों पर कार्यरत हैं।
तय योजना के मुताबिक इन पूर्व छात्रों को समय-समय पर उनके पुराने स्कूल या कॉलेज में बुलाया जाएगा। वहां वे वर्तमान विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें करियर के बेहतर विकल्पों के बारे में बताएंगे। साथ ही वे अपनी निजी चुनौतियों और संघर्षों के अनुभव भी साझा करेंगे ताकि छात्र प्रेरित हो सकें।
अधिकारियों ने बताया कि पहले करियर की जानकारी केवल जॉब फेयर के दौरान आने वाले अधिकारियों के जरिए दी जाती थी। अब इस प्रक्रिया में पूर्व छात्रों को भी जोड़ा गया है ताकि विद्यार्थी उन लोगों से सीख सकें जिन्होंने उन्हीं परिस्थितियों में पढ़कर सफलता हासिल की है।