Lucknow में करंट लगने से मंदिर पुजारी की मौत, घर में काम के दौरान हुआ हादसा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक दुखद हादसा हुआ है। यहाँ मंगलवार को एक मंदिर के पुजारी की घरेलू बिजली का करंट लगने से जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर पर कुछ काम कर रहे थे। मृतक की पहचान 65 वर्
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक दुखद हादसा हुआ है। यहाँ मंगलवार को एक मंदिर के पुजारी की घरेलू बिजली का करंट लगने से जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर पर कुछ काम कर रहे थे।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय रूपचंद के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय पुरन के पुत्र थे। रूपचंद अमेठी के रामबाग धाम मंदिर में पुजारी के तौर पर सेवा दे रहे थे। घटना सिफतनगर मजरा रहमतनगर स्थित उनके घर की है।
हादसे की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक परलोक चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोसाईगंज पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह करंट लगने से हुई आकस्मिक मृत्यु का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।