Lucknow में मोबाइल लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड दुकानदार गिरफ्तार; लूटे फोन को बना देते थे नया

Lucknow: गोसाईगंज पुलिस ने राहगीरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर लुटेरों के गिरोह को पकड़ा है। इस गैंग में चार सदस्य शामिल थे जो सड़क पर चलते लोगों को रोककर उनसे मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समे

Lucknow: गोसाईगंज पुलिस ने राहगीरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर लुटेरों के गिरोह को पकड़ा है। इस गैंग में चार सदस्य शामिल थे जो सड़क पर चलते लोगों को रोककर उनसे मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में पता चला कि इस गैंग का मास्टरमाइंड रामजी है, जो मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। वह लूटे गए मोबाइलों को फॉर्मेट करता था और उनका सॉफ्टवेयर बदलकर उन्हें बिल्कुल नए जैसा बना देता था। इतना ही नहीं, वह फोन से IMEI नंबर भी खुरच देता था ताकि फोन की पहचान न हो सके और फिर उसे बाजार में बेच देता था।

लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अन्य तीन सदस्यों की पहचान राजू, विशाल और गोविंद के रूप में हुई है। ये लोग कॉलोनी और सड़कों पर मोबाइल पर बात कर रहे लोगों को थप्पड़ मारकर उनके फोन छीन लेते थे। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि इन बदमाशों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के पास से पकड़ा गया है।

इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक, 22 जुलाई को इस गैंग ने अली का पुरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास जमालपुर कुर्मियान निवासी मो. शरीफ का मोबाइल छीना था। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात लूटे गए मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। राजू, विशाल और गोविंद के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।