Lucknow में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शादी टूटने के बाद तनाव में उठाया कदम

Lucknow/Gosainganj: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक 25 साल के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना इंदिरा नहर रेलवे पुल के पास हुई, जहां युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शा

Lucknow/Gosainganj: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक 25 साल के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना इंदिरा नहर रेलवे पुल के पास हुई, जहां युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शादी टूटने की वजह से काफी मानसिक तनाव में था।

यह दुखद घटना 1 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है। जैसे ही युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। गोसाईगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।