Lucknow में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

Lucknow: राजधानी के गोसाईंगंज इलाके के तकिया सिकंदरपुर अमौलिया गांव में सोमवार सुबह एक 42 वर्षीय युवक का शव उसके घर के सामने मिला. युवक की पहचान इस्लाम उर्फ सुम्मी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और

Lucknow: राजधानी के गोसाईंगंज इलाके के तकिया सिकंदरपुर अमौलिया गांव में सोमवार सुबह एक 42 वर्षीय युवक का शव उसके घर के सामने मिला. युवक की पहचान इस्लाम उर्फ सुम्मी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे इस्लाम का शव संदिग्ध हालात में पाया गया. जब परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी दीपक नाम के एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर खबर दी कि इस्लाम की गला दबाकर हत्या की गई है. इस सूचना के बाद गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस्लाम पिछले कई दिनों से बीमार था. डॉक्टरों ने उसे शराब न पीने की सलाह दी थी, लेकिन वह फिर भी शराब पीता था. बताया गया कि रविवार शाम को भी उसे शराब पीकर लड़खड़ाते हुए गांव में घूमते देखा गया था.

गोसाईंगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. पुलिस ने गांव के आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.