Lucknow में रास्ते के विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 4 पड़ोसी हिरासत में

Lucknow/Gosainganj: लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में रास्ते के मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। यहां उमेडखेड़ा गांव में रहने वाले एक 40 साल के मजदूर की उसके ही पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घायल म

Lucknow/Gosainganj: लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में रास्ते के मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। यहां उमेडखेड़ा गांव में रहने वाले एक 40 साल के मजदूर की उसके ही पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घायल मजदूर ने शुक्रवार रात सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान महेश के रूप में हुई है जो उमेडखेड़ा गांव का निवासी था। परिजनों का आरोप है कि रास्ते को लेकर आरोपियों के साथ महेश का पुराना विवाद चल रहा था और आरोपियों ने उसे पहले भी धमकी दी थी। शुक्रवार शाम को इसी विवाद के चलते आरोपियों ने महेश पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद महेश की मां सुमित्रा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर D.K. Singh ने बताया कि सुमित्रा की शिकायत के आधार पर राजन, शिवा, अज्जू और शिवम नाम के चार पड़ोसियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।