Lucknow में तालाब में डूबने से 16 साल की किशोरी की मौत, CCTV में दिखी तालाब की ओर जाती

Lucknow: लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक 16 साल की किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोरी शुक्रवार रात से लापता थी और शनिवार सुबह उसका शव तालाब में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे

Lucknow: लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक 16 साल की किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोरी शुक्रवार रात से लापता थी और शनिवार सुबह उसका शव तालाब में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम आम्रपाली था और वह मूल रूप से सीतापुर के सुभाष नगर की रहने वाली थी। आम्रपाली पिछले कुछ दिनों से सराय करौरा वार्ड में अपनी बुआ लक्ष्मी देवी के किराए के घर में रुकी हुई थी। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे वह घर से निकली थी, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। फुटेज में आम्रपाली को तालाब की ओर जाते हुए देखा गया था।

परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने तालाब के किनारे पानी में एक शव देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।