Lucknow में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, ट्रक के नीचे घुसी तेज रफ्तार Swift कार
Lucknow: राजधानी के गोसाईगंज इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार Swift कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, ज
Lucknow: राजधानी के गोसाईगंज इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार Swift कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह घटना गोसाईगंज और गंगागंज के बीच गब्बर ढाबा के पास हुई। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे खड़े ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कार की हालत इतनी खराब थी कि पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
मृतकों की पहचान अमेठी जिले के मुंसिगंज थाना क्षेत्र के पादरी गांव निवासी सौरभ यादव (21 वर्ष) और अभिषेक यादव (18-20 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि सौरभ की करीब एक साल पहले लव मैरिज हुई थी और उस पर कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज थे। वहीं, घायल नितिन यादव और अजय यादव को इलाज के लिए पहले CHC गोसाईगंज और फिर KGMU ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
गोसाईगंज SHO ने बताया कि कार का रजिस्ट्रेशन ‘राजकुमार’ नाम के व्यक्ति के नाम पर है, लेकिन परिजनों को कार के मालिक के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद सड़क पर लगा जाम हटाकर ट्रैफिक को फिर से सुचारू कर दिया गया है।