Lucknow में विवाद के बाद युवक की मौत, गोसाईगंज पुलिस ने 7 लोगों को भेजा जेल

UP/Lucknow : लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक युवक की जान चली गई। यह मामला नाली की सफाई और पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते

UP/Lucknow : लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक युवक की जान चली गई। यह मामला नाली की सफाई और पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना रसूलपुर टिकानिया मौ गांव की है, जहां दो पड़ोसियों के बीच नाली सफाई को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक युवक आजाद के भाई रंजीत ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के पति ने नाली की सफाई नहीं की थी और घटना वाले दिन उन्हें धमकी भी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच अन्य लोग भी घायल हुए थे। आजाद को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

DCP South मो. मुस्तक ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 16 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें और सर्विलांस सेल को लगाया गया था। पुलिस ने अब तक मोहम्मद हसिब, अभिषेक, चंद्रिका प्रसाद, सुमित कुमार, राम सुचित, अमित कुमार और राजकरण को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की निशानदेही पर लोहे की रॉड, स्टील पाइप और पांच लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।