Lucknow में मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से चेन लूटी, हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाशों ने मारी बाजी
Lucknow/Lucknow: राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक डॉक्टर को अपना निशाना बनाया। मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। यह घटना जानकीपुरम इलाके की
Lucknow/Lucknow: राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक डॉक्टर को अपना निशाना बनाया। मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। यह घटना जानकीपुरम इलाके की है जहाँ सुबह के समय लोग टहलने निकलते हैं।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-जे, जानकीपुरम के निवासी डॉ. पवन कपूर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अपने घर के पीछे वाली गली में टहल रहे थे। इसी दौरान जनता इंटर कॉलेज के पास दो बाइक सवार बदमाश आए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल था। बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनकी चेन छीनी और तेजी से भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बाइक और बदमाशों की पहचान की जा सके। हेलमेट पहने होने की वजह से पुलिस को थोड़ी चुनौती आ रही है, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर और नाराजगी है क्योंकि जानकीपुरम में चेन स्नैचिंग की यह दूसरी वारदात है। इस घटना ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।