Lucknow में मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV खंगाल रही गुडम्बा पुलिस
Lucknow: राजधानी के गुडम्बा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक डॉक्टर को निशाना बनाया और उनकी सोने की चेन लूट ली। यह घटना उस समय हुई जब डॉक्टर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश
Lucknow: राजधानी के गुडम्बा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक डॉक्टर को निशाना बनाया और उनकी सोने की चेन लूट ली। यह घटना उस समय हुई जब डॉक्टर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-जे जानकीपुरम के निवासी डॉ. पवन कपूर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर के पीछे स्थित गली में टहल रहे थे। यह जगह जनता इंटर कॉलेज के पास है। तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीनी और तेजी से भाग निकले। डॉ. पवन कपूर स्वर्गीय विनोद कपूर के पुत्र हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही गुडम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी सबूतों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है। जानकीपुरम इलाके में इस तरह की दूसरी घटना होने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।