Lucknow में पति के साथ जा रही महिला से सरेराह छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा
Lucknow: गोमतीनगर इलाके में शनिवार को सरेराह एक महिला और उसके पति के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बाइक से जा रहे इस जोड़े को तीन युवकों ने रोका और महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब पति ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपि
Lucknow: गोमतीनगर इलाके में शनिवार को सरेराह एक महिला और उसके पति के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बाइक से जा रहे इस जोड़े को तीन युवकों ने रोका और महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब पति ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका पति किसी निजी काम से Charbagh जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें रोका और महिला पर भद्दे कमेंट्स किए। विरोध करने पर आरोपियों ने पति को पीटना शुरू कर दिया और महिला के साथ भी हाथापाई की।
आरोपियों में से एक ने अपना नाम Shriram बताया और खुद को Gwari का निवासी बताते हुए धमकी दी। घटना के बाद आरोपी यह कहते हुए वहां से फरार हो गए कि जो करना हो कर लेना।
पीड़ित महिला की शिकायत पर Gomtinagar पुलिस ने Shriram और तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। गोमतीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।