Lucknow के गोमतीनगर में बच्चों ने दिखाई कला, सरस्वती बाल संस्कारशाला में हुई आर्ट एंड डांस प्रतियोगिता
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ के बड़ा भरवारा, मल्हौर में स्थित सरस्वती बाल संस्कारशाला में बच्चों के लिए आर्ट एंड डांस प्रतियो
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ के बड़ा भरवारा, मल्हौर में स्थित सरस्वती बाल संस्कारशाला में बच्चों के लिए आर्ट एंड डांस प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें नन्हे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
यह पूरा कार्यक्रम गायत्री परिवार और शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पेंटिंग और डांस के जरिए अपनी स्किल्स दिखाईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।