Lucknow में सिपाही ने थाने की बैरक में लगाई फांसी, चादर से खुद को लटकाया

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात एक सिपाही ने रविवार दोपहर खुदकुशी कर ली। सिपाही ने थाने परिसर में बनी बैरक के अंदर चादर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कं

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात एक सिपाही ने रविवार दोपहर खुदकुशी कर ली। सिपाही ने थाने परिसर में बनी बैरक के अंदर चादर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक सिपाही की पहचान 26 वर्षीय आकाश यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिजनौर जिले के चांदपुर के रहने वाले थे। वह 2019 बैच के सिपाही थे और पिछले दो साल से गोमतीनगर थाने की क्राइम टीम में तैनात थे। रविवार शाम करीब 6 बजे जब उनके साथी सिपाही सतीश खरवार ने कमरा अंदर से बंद पाया और कोई जवाब नहीं मिला, तब कमरे के अंदर आकाश का शव लटका मिला।

DCP East दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और बिजनौर से उनके माता-पिता और दो भाई लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने भी घटना की पुष्टि की है। पुलिस अब आकाश यादव के निजी जीवन, पेशेवर कामकाज और उनके आखिरी फोन कॉल्स की जांच कर रही है ताकि मौत की सही वजह पता चल सके। फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।