Lucknow में पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने को लेकर बवाल, महिला ग्राहक से बदसलूकी के बाद मारपीट में कई घायल
Lucknow: गोमतीनगर इलाके के हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक महिला ग्राहक ने तेल कम डालने की शिकायत की थी, जिसके बाद पंप के मैनेजर और ग्राहकों के बीच जमकर मा
Lucknow: गोमतीनगर इलाके के हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक महिला ग्राहक ने तेल कम डालने की शिकायत की थी, जिसके बाद पंप के मैनेजर और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं।
घटना 26 जून 2026 की है। आरोप है कि जब महिला ग्राहक ने पेट्रोल कम डालने की बात कही, तो पेट्रोल पंप के मैनेजर ने मदद करने के बजाय उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मारपीट शुरू हो गई। इस हंगामे में कई लोग चोटिल हुए हैं।