Lucknow के गोमतीनगर में 16 अगस्त को होगा ‘हरियाली उत्सव’, रैंप वॉक और टैलेंट हंट शो का मौका
UP/Lucknow : लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 16 अगस्त को ‘हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ’ का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है और इसका आधिकारिक पोस्टर भी जारी कर दिया गया ह
UP/Lucknow : लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 16 अगस्त को ‘हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ’ का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है और इसका आधिकारिक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। यह आयोजन रेल विहार सोसाइटी और नव अंशिका फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा।
यह पूरा कार्यक्रम रविवार, 16 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से गोमतीनगर के विराज खंड स्थित होटल क्लासिक कलेक्शन (हैनीमैन चौराहे के पास) में आयोजित होगा। मंगलवार, 4 अगस्त को रेल विहार कॉलोनी परिसर में पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें नव अंशिका फाउंडेशन की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, रेल विहार सोसाइटी की गरिमा श्रीवास्तव और रचना सिंह ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा और खूबसूरती को निखारने के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। मुख्य आकर्षणों में रैंप वॉक और टैलेंट हंट शो शामिल हैं। इसके अलावा ‘नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026’ और वरिष्ठ महिलाओं के लिए ‘स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन 2026’ जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतिभागियों को बेस्ट हेयर स्टाइल, ड्रेस, स्माइल और पर्सनैलिटी जैसे अलग-अलग ब्यूटी टाइटल्स के लिए मुकाबला करना होगा।
नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि इस इवेंट में सौंदर्य और टैलेंट का मेल देखने को मिलेगा। वहीं थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी के अनुसार, आज की महिलाओं की पसंद को देखते हुए इस बार सीजन-5 को काफी मनोरंजक और नए अंदाज में पेश किया जा रहा है।