Lucknow के गोमतीनगर में डॉक्टर के बंद घर से 50 लाख की चोरी, त्र्यंबकेश्वर दर्शन गए थे मकान मालिक

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में चोरों ने एक डॉक्टर के बंद मकान को निशाना बनाया है। चोर घर से करीब 40 से 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। यह घटना तब हुई जब डॉक्टर अपने परिवार के साथ त्र्यंबकेश्

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में चोरों ने एक डॉक्टर के बंद मकान को निशाना बनाया है। चोर घर से करीब 40 से 50 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। यह घटना तब हुई जब डॉक्टर अपने परिवार के साथ त्र्यंबकेश्वर दर्शन करने गए हुए थे।

पुलिस के मुताबिक यह मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विराम खंड का है। चोरों ने बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश किया और वहां रखे लॉकर की चाबी भी ढूंढ निकाली। चोरों ने न केवल कीमती जेवर और कैश चुराया, बल्कि बैंक से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गए।

गोमतीनगर के इसी विराम खंड इलाके में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। बीते 17 जुलाई को यहां एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद घर से भी लाखों की चोरी हुई थी, जिसमें बदमाशों ने ड्राइंग रूम की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया था।

वहीं, लखनऊ के चिनहट इलाके में भी हाल ही में डॉक्टरों के घरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। 13 और 19 जुलाई को चिनहट में चोरी की कोशिश हुई, लेकिन पड़ोसियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सतर्कता दिखाई और एक नाबालिग लड़की को पकड़वाया, जबकि उसके साथी भागने में कामयाब रहे।