Lucknow में युवती ने सहेलियों पर चढ़ाई कार, गंभीर रूप से घायल हुई लड़की; शराब के नशे में होने का आरोप
UP/Lucknow: गोमतीनगर के समता मूलक चौराहे पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक कार सवार युवती ने अपनी ही सहेलियों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार को उठा
UP/Lucknow: गोमतीनगर के समता मूलक चौराहे पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक कार सवार युवती ने अपनी ही सहेलियों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने कार को उठाकर घायल युवती को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था। 27 साल की नैना सिंह अपनी सहेली के साथ एक्टिवा से जा रही थीं। आरोप है कि कार चला रही युवती ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। जैसे ही नैना अपनी स्कूटी लेकर आगे बढ़ीं, पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मारी और गाड़ी को एक्टिवा के ऊपर चढ़ा दिया।
घायल नैना सिंह की मां बबिता सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का सीधा आरोप है कि कार चलाने वाली युवती नशे में थी और गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें भी मिली हैं। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और कार को हटाकर नैना को बाहर निकाला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।