Lucknow में गुरु पूर्णिमा पर दीपों से जगमगाया गोमती तट, 501 दीयों के साथ हुई महाआरती
Lucknow: राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान तट को 501 दीपों की रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय
Lucknow: राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर एक भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान तट को 501 दीपों की रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए और दीप प्रज्वलन का हिस्सा बने।
यह पूरा आयोजन सनातन महासभा द्वारा किया गया था, जिसमें 154वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती और सनातन समागम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी आनंद नारायण के सान्निध्य में हुई। आयोजन की खास बात यह रही कि एक साथ सात अलग-अलग मंचों से शंखनाद किया गया, जिसके बाद दीप प्रज्वलित किए गए।
तिथियों की बात करें तो पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई 2026 की शाम 06 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 की रात 08 बजकर 07 मिनट तक रही। उदय तिथि के हिसाब से गुरु पूर्णिमा मुख्य रूप से 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी, हालांकि कुछ जगहों पर 30 जुलाई का भी जिक्र है।