Lucknow में गोमती नदी से मिले महिला शव की हुई पहचान, शादी के डेढ़ महीने बाद ही मौत

Lucknow: राजधानी लखनऊ की गोमती नदी में मिले एक अज्ञात महिला शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान सोनम रावत के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर अपने ससुराल से मायके आकर नदी में छलांग लगा दी थी। यह घटना चौक थाना क्षेत

Lucknow: राजधानी लखनऊ की गोमती नदी में मिले एक अज्ञात महिला शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान सोनम रावत के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर अपने ससुराल से मायके आकर नदी में छलांग लगा दी थी। यह घटना चौक थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध पार्क के पीछे की है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका सोनम रावत की शादी इसी साल 8 मई 2026 को रत्नेश उर्फ रिंकू के साथ हुई थी। शादी को अभी मुश्किल से डेढ़ महीना ही बीता था। सोनम मूल रूप से उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र स्थित हाजीपुर तिराहा की रहने वाली थीं, जबकि उनका मायका लखनऊ के बालागंज में था।

शव की शिनाख्त में हाथ पर बने टैटू ने अहम भूमिका निभाई। सोनम के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में “Sonam” और “Love Ma” लिखा हुआ था, जिससे परिजनों ने उनकी पहचान की। शनिवार, 20 जून 2026 को शव नदी से बरामद किया गया था और रविवार को उसकी पहचान पूरी हुई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शव पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और अन्य जिलों को भी सूचित किया था। फिलहाल इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।