Lucknow में गोमती नदी में मिला महिला का शव, हाथ पर ‘Sonam’ और ‘Love Ma’ का टैटू
Lucknow: राजधानी लखनऊ में गोमती नदी में एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस अब मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को जांच के दौरान महिला के बा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में गोमती नदी में एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस अब मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस को जांच के दौरान महिला के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में ‘Sonam’ और ‘Love Ma’ लिखा हुआ टैटू मिला है। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आसपास के इलाकों और थानों में रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि परिवार का पता लगाया जा सके।
शुरुआती जांच में शव पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।