Lucknow में बहन से विवाद के बाद गोमती नदी में कूदा Rapido चालक, 8 घंटे बाद मिला शव
Lucknow: गोमतीनगर इलाके में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 26 साल के युवक ने पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। मृतक की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से एक Rapido चालक था। जानका
Lucknow: गोमतीनगर इलाके में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 26 साल के युवक ने पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। मृतक की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से एक Rapido चालक था।
जानकारी के मुताबिक, आकाश चिनहट के मटियारी स्थित राधापुरम कॉलोनी का रहने वाला था। शनिवार तड़के वह अपनी बहन के साथ विभूतिखंड स्थित जलवा क्लब में पार्टी कर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आवेश में आकर आकाश ने समतामूलक चौराहा से 1090 चौराहा की ओर जाने वाले पुल से नदी में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुँची। नदी में युवक की तलाश के लिए रात भर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 11 बजे आकाश का शव नदी से बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।