Lucknow को तोहफा, गोमती रिवर फ्रंट पर बनेगी नेचर ट्रेल और चलेंगे टूरिस्ट क्रूज, अक्टूबर से शुरू होगी सुविधा
Lucknow: लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर अब लोगों को घूमने के लिए कई नई सुविधाएं मिलेंगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) यहां 700 मीटर लंबी ‘नेचर ट्रेल’ विकसित कर रहा है, जिससे शहर के बीचों-बीच जंगल वॉक का अनुभव होगा
Lucknow: लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर अब लोगों को घूमने के लिए कई नई सुविधाएं मिलेंगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) यहां 700 मीटर लंबी ‘नेचर ट्रेल’ विकसित कर रहा है, जिससे शहर के बीचों-बीच जंगल वॉक का अनुभव होगा। इसके साथ ही नदी में टूरिस्ट क्रूज और बच्चों के लिए आधुनिक झूले भी लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
नेचर ट्रेल का निर्माण लक्ष्मण मेला मैदान के पास किया जा रहा है, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे खास तौर पर मियावाकी पद्धति से तैयार किया जा रहा है ताकि यहां घने वन, बांस के झुरमुट और सुंदर लैंडस्केपिंग दिखे। यहां लोगों के लिए पाथवे, जिग-जैग स्लोप और सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
नदी की सैर के लिए दो टूरिस्ट क्रूज चलाने की तैयारी है, जिस पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट एक कोलकाता की निजी फर्म द्वारा वहन किया जाएगा, जो एलडीए को सालाना 16 लाख रुपये का राजस्व देगी।
| क्रूज रूट | क्षमता | समय-सीमा | लंबाई व चौड़ाई |
|---|---|---|---|
| ADCP कार्यालय से गोमती बैराज | 250 यात्री | दिसंबर 2026 | 60 मीटर x 14 मीटर |
| गोमती बैराज से हनुमान सेतु | 200 यात्री | अक्टूबर 2026 | 45 मीटर x 10 मीटर |
क्रूज की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये का टिकट प्रस्तावित है। अगर यात्री लंच, डिनर या बुफे जैसी सुविधाओं का लाभ लेना चाहेंगे, तो उसके लिए अलग से भुगतान करना होगा।
इसके अलावा, बच्चों के मनोरंजन के लिए 86 लाख रुपये की लागत से आधुनिक झूले लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इन झूलों के संचालन से पहले इनका सेफ्टी टेस्ट जरूर किया जाए। रिवर फ्रंट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से वॉटर लेजर लाइट एंड साउंड शो भी बनाया जाएगा, जिसमें लखनऊ की विरासत और प्रदेश के इतिहास को दिखाया जाएगा।