Lucknow में गोमती नदी में नहाते समय 12 साल का बालक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ गोमती नदी में नहाने गया एक 12 साल का किशोर गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुर

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ गोमती नदी में नहाने गया एक 12 साल का किशोर गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर को ढूंढने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि नदी के गहरे पानी में पैर फिसलने की वजह से बच्चा डूब गया। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और गोताखोर नदी में तलाश कर रहे हैं।

इस घटना के बीच गोमती नदी की सुरक्षा और सेहत को लेकर गंभीर बातें सामने आई हैं। NGT की कूड़ा प्रबंधन एवं अनुश्रवण समिति ने पहले ही लोगों को गोमती में नहाने और किनारे टहलने के प्रति आगाह किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक गोमती का पानी इंसानों के नहाने और पीने के लिए पूरी तरह असुरक्षित है क्योंकि इसमें कई तरह के जहरीले तत्व मौजूद हैं।

प्रशासन इस खतरे को देखते हुए पहले भी सख्त रहा है। पुलिस ने IIM Road और आसपास के इलाकों में नदी में डुबकी लगाने वाले लोगों को हिदायत देकर हटाया है और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई करने की बात कही है।