Lucknow में तमिलनाडु की महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र कर मांगी माफी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाली तमिलनाडु की एक 27 साल की महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस म

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाली तमिलनाडु की एक 27 साल की महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने अपनी मानसिक स्थिति और परेशानी का जिक्र किया है। नोट में उसने अपने माता-पिता और पति से माफी मांगी है। महिला ने लिखा कि वह काफी समय से बीमारी से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सुसाइड नोट में उसने यह भी लिखा कि वह ठीक से सेवा नहीं कर पाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बीमारी की वजह से महिला काफी तनाव में थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला को कौन सी बीमारी थी और क्या वह लंबे समय से इसका इलाज करा रही थी।