Lucknow में सिपाही ने थाने की बैरक में लगाया मौत को गले, पंखे से लटका मिला शव
Lucknow: गोमती नगर थाने में तैनात एक पुलिस सिपाही ने बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 2019 बैच के कांस्टेबल आकाश यादव का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ह
Lucknow: गोमती नगर थाने में तैनात एक पुलिस सिपाही ने बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 2019 बैच के कांस्टेबल आकाश यादव का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
आकाश यादव 26 साल के थे और मूल रूप से बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के खेड़की गांव के रहने वाले थे। वह विवाहित थे और गोमती नगर थाने की क्राइम टीम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यह दुखद घटना थाने की बैरक की तीसरी मंजिल पर स्थित उनके कमरे में हुई।
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5:45 बजे जब उनके साथी कांस्टेबल सतीश खरवार बैरक लौटे, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जब उन्होंने रोशनदान से अंदर झांका, तो आकाश यादव का शव पंखे से लटका मिला। आनन-फानन में उन्हें लोहिया चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोमती नगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी और डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब उनके आखिरी फोन कॉल्स और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।