Lucknow में तेज रफ्तार नैनो डिवाइडर पर चढ़ी, शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया युवक

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक तेज रफ्तार Nano कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई और उसमें

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक तेज रफ्तार Nano कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गया।

हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे का है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की जान बचाने के लिए मोर्चा संभाला। कार का दरवाजा नहीं खुल पा रहा था, जिसके बाद लोगों ने कार का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।