Lucknow के गोमती नगर में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर दीप यज्ञ, CM योगी भी करेंगे माल्यार्पण
Lucknow: राजधानी के गोमती नगर स्थित प्रताप पार्क में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस खास मौके पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस
Lucknow: राजधानी के गोमती नगर स्थित प्रताप पार्क में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस खास मौके पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और महाराणा प्रताप को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
यह जयंती 17 जून 2026 को ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के दिन मनाई गई। बता दें कि महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सनातन पंचांग के अनुसार जयंती मनाने की अपील की थी, जिसके बाद यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (BBAU) के प्रो. डॉ. सुशील पांडेय ने महाराणा प्रताप के साहस और उनके स्वाभिमान के बारे में चर्चा की।
लखनऊ में इस अवसर पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप चौक पर जयंती समारोह में शामिल होंगे, जहां वे प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी हुसैनगंज चौराहे पर श्रद्धांजलि दी, जिसमें विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे।
इस आयोजन का असर केवल लखनऊ तक ही सीमित नहीं रहा। यमुनानगर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भी जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा पंचकुंडीय महायज्ञ के साथ जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।