Lucknow में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, गुस्साए लड़कों ने सड़क जाम किया

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर इलाके में फायरिंग और चाकूबाजी की एक वारदात सामने आई है। मनीष ईटिंग प्वाइंट के पास हुए इस हमले में अखिलेश नाम के एक युवक को गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर इलाके में फायरिंग और चाकूबाजी की एक वारदात सामने आई है। मनीष ईटिंग प्वाइंट के पास हुए इस हमले में अखिलेश नाम के एक युवक को गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में लड़कों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश की कमर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौके पर हुई चाकूबाजी और गोलीबारी से लोग सहम गए। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय युवक सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।