Lucknow में गोमती के दो पुल बने सुसाइड पॉइंट, अब सुरक्षा के लिए लगेगी एंटी-सुसाइड जाली और CCTV

Lucknow: गोमतीनगर इलाके में गोमती नदी पर बने दो प्रमुख पुल इन दिनों चिंता का कारण बन गए हैं। यहां लगातार लोग आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए अब प्रशासन ने कमर कसी है। पुलिस ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (

Lucknow: गोमतीनगर इलाके में गोमती नदी पर बने दो प्रमुख पुल इन दिनों चिंता का कारण बन गए हैं। यहां लगातार लोग आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए अब प्रशासन ने कमर कसी है। पुलिस ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से इन पुलों पर सुरक्षा जाली और कैमरे लगाने की मांग की है ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने इस संबंध में LDA को एक पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया कि सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल से 1090 चौराहा और समतामूलक से 1090 चौराहे को जोड़ने वाले पुलों पर ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। जब पुलिस ने इन पुलों का निरीक्षण किया, तो वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इसी वजह से अब वहां एंटी-सुसाइड सेफ्टी फेंस, सीसीटीवी कैमरे और चेतावनी बोर्ड लगाने की जरूरत महसूस की गई है।

पुलिस की इस मांग पर कार्रवाई करते हुए LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अब इन दोनों पुलों पर ऊंची जालियां लगाई जाएंगी और पूरी निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इन सुरक्षा उपायों से पुलों पर होने वाली अनहोनी की घटनाओं में कमी आएगी और कीमती मानव जीवन को बचाया जा सकेगा।