Lucknow के श्री गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने जाना पोषण का महत्व
Lucknow: राजधानी लखनऊ के श्री गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं को स्तनपान और पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग ने नानक सभागार में एक क्विज प्रतियोगिता
Lucknow: राजधानी लखनऊ के श्री गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं को स्तनपान और पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग ने नानक सभागार में एक क्विज प्रतियोगिता और जागरूकता वार्ता का आयोजन किया। यह पूरा कार्यक्रम ‘विश्व स्तनपान सप्ताह 2026’ के मौके पर किया गया, जो हर साल 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामुदायिक पोषण विशेषज्ञ और मुख्य कार्यक्रम अधिकारी रानू सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने छात्राओं को स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह बच्चे के स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है। इस साल विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “स्तनपान: जीवन की टिकाऊ शुरुआत, जो कारगर है उसे और मजबूत करें” रखी गई है।
बता दें कि केंद्र सरकार का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पूरे देश में पोषण अभियान के तहत यह सप्ताह मना रहा है। इसमें आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), आईसीडीएस और यूनिसेफ मिलकर वेबिनार और अन्य कार्यक्रमों के जरिए परिवारों और स्वास्थ्य कर्मियों तक यह जानकारी पहुंचा रहे हैं।