UP के रायबरेली में ट्रेन की बोगी में खून से लथपथ मिली लखनऊ की लापता युवती, हालत गंभीर

UP/Rae Bareli: लखनऊ की रहने वाली एक युवती, जो पिछले कुछ दिनों से लापता थी, रायबरेली रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में घायल अवस्था में मिली है। युवती खून से लथपथ थी और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जा

UP/Rae Bareli: लखनऊ की रहने वाली एक युवती, जो पिछले कुछ दिनों से लापता थी, रायबरेली रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में घायल अवस्था में मिली है। युवती खून से लथपथ थी और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक युवती की पहचान लखनऊ निवासी माही के रूप में हुई है। माही 4 अगस्त से अपने घर से लापता थी, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। वह रायबरेली स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के कोच में घायल मिली। फिलहाल माही का इलाज रायबरेली में चल रहा है।

इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है कि युवती ट्रेन की बोगी तक कैसे पहुंची और उसे चोटें कैसे आईं। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।